{"_id":"68aa1f8792bb0588710ab459","slug":"palledaar-died-in-the-accident-two-youths-seriously-injured-barabanki-news-c-315-1-slko1014-146244-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हादसे में पल्लेदार की मौत, दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हादसे में पल्लेदार की मौत, दो युवक गंभीर
Sun, 24 Aug 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर के पास पैदल जा रहे पल्लेदार रम्मे रावत (50) को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। हादसे में घायल पल्लेदार की मौत हो गई। दूसरा हादसा ग्राम बुधियापुर के निकट हुआ। जहां कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। बीबीपुर निवासी रम्मे रावत (50) पल्लेदारी करता था। शुक्रवार रात वह पैदल ही कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल रम्मे को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें हिंद हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
वहीं, साढ़ेमऊ निवासी राकेश साथी लालापुर निवासी अखिलेश के साथ शुक्रवार रात बाइक से बुधियापुर गए थे। घर लौटते समय बुधियापुर के पास कार ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।