फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pairing of 100 council schools, 3000 children will be shifted

Barabanki News: 100 परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग, 3000 बच्चे होंगे शिफ्ट

Thu, 03 Jul 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 03 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pairing of 100 council schools, 3000 children will be shifted
बाराबंकी। जिले में छात्र संख्या कम होने के कारण 100 से अधिक परिषदीय विद्यालयों को पास के संसाधनयुक्त स्कूलों से संबद्ध करने की प्रक्रिया बुधवार को अंतिम चरण में पहुंच गई। शासन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को लेकर कुछ क्षेत्रों में विरोध भी हुआ, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग ने सूची तैयार कर डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब डीएम के अनुमोदन के बाद इन विद्यालयों में पढ़ाई स्थगित करने के साथ ही, उनमें नामांकित करीब तीन हजार बच्चों को नजदीकी स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने उन परिषदीय विद्यालयों की पहचान करवाई थी जहां छात्र संख्या 50 से कम है। ऐसे विद्यालयों को आसपास के बेहतर सुविधायुक्त स्कूलों से पेयर किया गया है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बुधवार शाम बताया कि पहले चरण में करीब 100 विद्यालयों की मैपिंग पूरी कर ली गई है। सूची एक दिन बाद सार्वजनिक की जाएगी। बीएसए के अनुसार इन 100 विद्यालयों में कुल मिलाकर लगभग 3000 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। अब उन्हें पास के ही संचालन विद्यालयों में स्थानांतरित कर शिक्षा दी जाएगी। पेयरिंग वाले स्कूलों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

पिछले साल भी मिले थे 371 स्कूल
पिछले वर्ष भी इसी तरह का एक सर्वे कराया गया था, जिसमें जिले में ऐसे 371 विद्यालय चिह्नित हुए थे, जिनमें बच्चों की संख्या 50 से कम थी। अब नए शैक्षिक सत्र में इस संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार भी सर्वे शुरू कर दिया है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अंतिम सूची में कितने विद्यालय पेयर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


367 शिक्षकों का तबादला, नगर क्षेत्र से मात्र एक
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग में तबादला और समायोजन की प्रक्रिया के तहत जिले में कुल 367 शिक्षकों का तबादला किया गया है। बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह तुरंत अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य प्रारंभ करें। जिले में विकास खंड बनीकोडर से 33, बाकीं से 15, दरियाबाद से 21, देवा से 20, मसौली से 12, निंदूरा से 25, रामनगर से 31, फतेहपुर से 32, हैदरगढ़ से 27, हरख से 27 और पूरे डलई ब्लॉक से 154 शिक्षकों का तबादला किया गया है। नगर क्षेत्र से केवल एक ही शिक्षिका का तबादला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed