फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   oxyzen plant

चार और अस्पतालों में मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा

Wed, 25 Aug 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
oxyzen plant
बाराबंकी। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला अस्पताल के बाद जिले के चार और अस्पतालों में बहुत जल्द ऑक्सीजन की सुविधा मिलने जा रही है। फाउंडेशन बनकर तैयार हो चुका है, मशीनें भी आ चुकी हैं, बस इन्हें लगाने का कार्य बाकी है। जिसे एक दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा। इन ऑक्सीजन प्लांटों के शुरू हो जाने के बाद जिले के लोगों को अब ऑक्सीजन की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा और उन्हें आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले के पांच अस्पतालों जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर, सीएचसी सिद्धौर और फतेहपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इनमें से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लग चुका है। महिला अस्पताल और सिरौलीगौसपुर में पीएम केयर फंड से प्लांट लगाए जाने थे। यहां पर फाउंडेशन आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है लेकिन मशीनें नहीं मिल पाने की वजह से दिक्कतें हो रही थी। लेकिन दोनों अस्पतालों में मशीनें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर सीएचसी पर पहले ही मशीन आ गई थी और सिद्धौर में एक-दो दिन के अंदर मशीन आ जाएगी। पीएम केयर फंड से मिली मशीनों को लगाए जाने का कार्य एक दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फतेहपुर में टोरंटो द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भी एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। इस तरह से देखा जाए तो जिले के चार और अस्पतालों में जल्द ही ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए विभाग ने तैयारियां और तेज कर दी हैं।
मुख्यालय पर नहीं बन सका पीकू वार्ड
विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां भले ही तेज कर दी हों लेकिन अभी तक जिला मुख्यालय पर एक पीकू वार्ड तक नहीं बनाया जा सका है। यहां पर बनने वाले पीकू वार्ड को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में शिफ्ट कर दिया गया है।
लोगों का कहना है कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो ऐसी स्थिति में मुख्यालय पर पीकू वार्ड न होने से शहर व उसके आसपास के रहने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

जिले के चार और अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का कार्य एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। क्योंकि पीएम केयर फंड से मिलने वाले दो प्लांट हमें मिल चुके हैं। फतेहपुर में भी मशीन आ गई है। सिद्धौर में एक-दो दिन के अंदर मशीन आ जाएगी। उम्मीद है कि हम माह के अंत तक ये चारों प्लांट शुरू कर देंगे।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed