फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Owaisi Deva Sharif climb sheet

ओवैसी ने देवा शरीफ में चढ़ाई चादर

Mon, 28 Mar 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 28 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Owaisi Deva Sharif climb sheet
बाराबंकी। सोमवार को देवां में हाजी वारिश अली शॉह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने पहुंचे ओवैशी। - फोटो : अमर उजाला
एआईएमआईएम के अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को हाजी वारिस अली शाह की मजार पर पहुंच कर चादर चढ़ाई। इस दौरान उन्होंने मजार पर रुककर दुआ मांगी। मजार परिसर धक्कामुक्की के बीच असहज हुए ओवैसी बिना किसी से बात किए लौट गए।
विज्ञापन


अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले आल इंडिया मुजलिसे इक्तिहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी सोमवार सुबह देवा शरीफ मजार पर चादर चढ़ाने आए थे। हर कोई उन्हें करीब से देखना चाहता था।
विज्ञापन


मोबाइल पर उनकी फोटो व सेल्फी लेने को लेकर मची होड़ धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण पुलिस बैकफुट पर नजर आई। ओवैसी के साथ आए लोगों ने उनको भीड़ से बचाते हुए गाड़ी तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया के सवालों से चुप्पी साधे ओवैसी सिर हिलाते हुए गाड़ी में बैठकर निकल गए। इस दौरान उनके समर्थकों द्वारा भीड़ कंट्रोल करने के नाम पर असलहे चमकाने का प्रदर्शन भी चर्चा में रहा।


ओवैसी का देवा आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह हलकान दिखा। कौमी एकता एवं अमन चैन की धरती देवा शरीफ में ओवैसी कहीं कुछ ऐसा वैसा न बोल दें, इसको लेकर खुफिया एजेंसियों की निगाहें चौकन्नी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed