फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Out of the gate of chc, the woman bore a child

सीएचसी से निकाला, गेट पर महिला ने जना बच्चा

Sat, 07 Nov 2015 11:57 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी जाटा बरौली में पहले तो एक प्रसव पीड़िता को भर्ती करने से इंकार कर दिया। परिवारीजनों के हाथ-पांव जोड़ने पर उसे भर्ती तो कर लिया गया लेकिन उपचार नहीं किया गया। परिवारीजनों ने जब इसकी शिकायत सीएचसी प्रभारी से की तो उन्होंने स्टाफ से कहकर पीड़िता को अस्पताल के बाहर निकलवा दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से पीड़िता की हालत बिगड़ती जा रही थी और रात करीब डेढ़ बजे उसे अस्पताल गेट पर ही प्रसव हो गया।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग को मुख्यमंत्री ने अपने अधीन कर लिया है। बाराबंकी भी राजधानी से एकदम सटा जिला है लेकिन यहां पर तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति कितना गंभीर हैं, सीएचसी जाटा बरौली का मामला एक बानगी भर है। बरौली निवासी राजकुमार का आरोप है कि शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर पत्नी कविता को वह सीएचसी जाटा बरौली आशा बहू नीलम वर्मा के साथ लेकर आया था।
विज्ञापन



आरोप लगाया कि यहां पर चिकित्सक और स्टाफ ने ये कहकर भर्ती करने से इंकार कर दिया कि यहां पर इलाज की सुविधा नहीं है, जिला अस्पताल लेकर जाओ। राजकुमार के अनुरोध करने पर उसे अंदर लिटा दिया गया लेकिन कोई देखने तक नहीं आया। जिससे उसकी पत्नी की हालत और बिगड़ने लगी जब इस बात की शिकायत करने सीएचसी प्रभारी आदित्य वर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने खरी-खरी सुनाते हुए स्टाफ से मरीज को बाहर निकाल देने को कहा। आशा बहू ने इसका विरोध किया तो उससे भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे परिवारीजन जिला अस्पताल लाने के लिए वाहन तलाशने लगे इसी बीच मरीज की हालत और ज्यादा बिगड़ गई और उसने सीएचसी गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद भी स्टाफ को दया नहीं आई तो जच्चा-बच्चा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी, सीएमओ और सांसद से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed