फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Out of 40 big businessmen, RC releases

बकाएदार 40 बड़े व्यापारियों की आरसी जारी

Wed, 06 Sep 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Wed, 06 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
       
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पहली बार जिले के 40 बड़े व्यापारियों पर बकाए 10 करोड़ 32 लाख की वसूूली के लिए आरसी जारी कर कार्यालय के बाहर नामों की सूची चस्पा करा दी है। इस सूची में कई प्रतिष्ठित व्यापारियों के नाम आने से हड़कंप मच गया है। दो व्यापारियों ने तो अपने बकाए का भुगतान कर सार्वजनिक सूची से अपना नाम हटवा दिया है। विभाग की सख्ती कितना असर दिखाएगी। यह तो समय बताएगा। किंतु चार जोनों में टॉपटेन बकाएदारों के अलावा सैकड़ों ऐसे हैं जिन पर करोड़ों का भुगतान नहीं हो सका है।       

वाणिज्य कर विभाग जिले को चार जोन में बांट कर व्यापारियों से टैक्स निर्धारण और वसूली का कार्य करता है। जिले के सैकड़ों व्यापारियों पर करोड़ों का टैक्स बकाया है। वसूूली न होने से विभाग पर सवाल खड़े हो रहे थे। शासन ने राजस्व विभाग की तरह जोनवार बकाएदारों की सूची बनाकर सार्वजनिक करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


इस फैसले के तहत 40 बड़े बकाएदारों की सूची वाणिज्य कर विभाग के दफ्तर में चस्पा कर दी गई है। यहीं नही सभी बकाएदारों की आरसी भी जारी कर वसूली पर सख्त कदम उठाया है। जारी सूची में कई ऐसे बड़े प्रतिष्ठित व्यापारियों के नाम भी शामिल हैं। जो लाखों का टैक्स अदा करते रहे हैं।  वाणिज्य कर विभाग ने अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इनकी आरसी जारी करते हुए तहसील प्रशासन का अवगत कराया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के खंड एक में जिन 10 बड़े बकायेदारों को शामिल किया गया है उनमें श्री इनको लिमिटेड, बीएल इंटरप्राइजेज फतेहपुर, सनी ग्रुप प्रोडक्ट बाराबंकी, जेआर आर्गेनिक बाराबंकी, ओम ट्रेडिंग कंपनी फतेहपुर, आलिया फीलिंग कुर्सी, अजय इंटरप्राइजेज बंकी व प्रदीप कुमार सिंह कांट्रेक्टर शामिल हैं।

इस खंड में विभाग का 3 करोड़ 75 लाख 36 हजार 210 रुपये बकाया है। इसी प्रकार खंड दो में पूजा किसान सेवा केंद्र सतरिख, शिवम इंड्रस्टीज कोठी, आशाराम टायर्स हैदरगढ़, ग्यास बद्रर्स बाराबंकी, मां काली फूड ग्रेन एजेंसी लखनऊ, कंसल ट्रेडर्स बाराबंकी, जायसवाल राइस मिल हैदरगढ़ व ओम ब्रिक फील्ड हैदरगढ़ शामिल हैं, इन पर कुल 2 करोड़ 19 लाख 73 हजार 589 रुपये बकाया है। खंड तीन में फर्म निर्मल इंटरप्राइजेज बाराबंकी, पूजा ट्रेडिंग कंपनी बाराबंकी, गुरुदेव ट्रेडर्स रामनगर, वित्तपूर्णी इंजीनियरिंग रोड जहांगीराबाद रोड, फाइन ट्रेडर्स रामनगर, सालिकराम सिसौदा रामनगर, एलबी ब्रिक फील्ड रामनगर, छाया ब्रिक फील्ड रामनगर व हिंदुस्तान ब्रिक फील्ड रामनगर फर्म शामिल हैं। इस खंड पर इनपर कुल 3 करोड़ 66 लाख 19 हजार 573 रुपये बकाया है।


चौथे खंड के दस बड़े बकायेदारों में सैयद हसन सआदतगंज, कालिका ट्रेडिंग इंधौलिया,आनंद इंड्रस्टीज पंजरौली टिकैतनगर, मां पूर्णागिरि बिक्र फील्ड भैंसुरिया, विष्णु टिंबर आरएसघाट, बालाजी राइस टिकैतनगर, आलम ट्रेडिंग कंपनी जैदपुर, सनी एडबुल प्रा.लि. लखनऊ व मां दुर्गा इंड्रस्ट्रीज जलालपुर बाराबंकी शामिल है। इस खंड में कुल 7 करोड़ 11 लाख 7 हजार 441 रुपये बकाया हैं। इस प्रकार इन 38 बड़े बकाएदारों ने पिछले कई वर्षों का कुल 10 करोड़ 32 लाख 46 हजार 813 रुपए का टैक्स नही जमा किया है। जिसके बाद विभाग ने इनकी आरसी जारी करने की कार्रवाई की है।            

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed