फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   order

अब बिना टोकन के किसानों से होगी धान की खरीद

Mon, 18 Nov 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
order
बाराबंकी। सरकारी केंद्रों पर धान बिक्री के लिए परेशान जिले के किसानों को अब टोकन की दिक्कत नहीं होगी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने कई शर्तों में ढील देते हुए टोकन प्रक्रिया समाप्त कर दी है। इसके साथ अतिरिक्त कांटा लगाकर किसानों का धान खरीदने का आदेश दिया है। इस फैसले से किसानों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने अपने कैंप कार्यालय पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया है। उस पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सोमवार को धान खरीद में तेजी लाने के लिए सभी अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है। जिले में एक नवंबर को धान की खरीद शुरू हुई थी। इसके लिए 56 खरीद केंद्र खोले गए है। अब तक करीब 900 एमटी धान की खरीद की गई है। क्रय केंद्रों पर टोकन व्यवस्था लागू की गई लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो रहा था। दो दिन पूर्व अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद ने खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया तो पता चला कि टोकन बांटने के बाद भी उसके अनुसार तौल नहीं की जा रही है। इसकी वजह से क्रय केंद्रों पर बिचौलिए सक्रिय होते जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने इसे मसले को गंभीरता से लेते हुए क्रय केंद्रों पर लागू की गई टोकन व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। किसानों की सहूलियत के लिए केंद्रों पर अतिरिक्त कांटे लगाकर तौल कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस नंबर पर किसान बताएं समस्या
जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप कार्यालय में एक कंट्रोल रूम खोला है। इसका नंबर 05248-222229 है। इस नंबर किसान किसी भी प्रकार की शिकायत पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed