{"_id":"6a5a937e147b77cef2020ff7","slug":"operations-stopped-at-jd-hospital-ot-sealed-barabanki-news-c-315-1-slko1014-174462-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जेडी अस्पताल में ऑपरेशन करने पर रोक, ओटी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जेडी अस्पताल में ऑपरेशन करने पर रोक, ओटी सील
Sat, 18 Jul 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। टिकैतनगर में संचालित जेडी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम के आदेश पर एसडीएम और तहसीलदार सिरौलीगौसपुर ने मामले की जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में ऑपरेशन करने पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए ऑपरेशन थियेटर को सील करा दिया गया है।
नोडल अधिकारी चिकित्सा एवं पंजीयन डॉ. एलबी गुप्ता ने बताया कि उफरौली निवासी बलराम ने अपंजीकृत चिकित्सक से ऑपरेशन कराए जाने की शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी। इस पर डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को भेजकर मामले की जांच कराई। जांच में पाया गया कि ओटी का संचालन मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा था।
बेहोशी के लिए पंजीकृत चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं थे। बिना पंजीकृत चिकित्सक से बेहोशी का कार्य लिया जा रहा था। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम और सीएमओ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को अग्रिम आदेशों तक सील करा दिया गया है। अन्य कमियों पर संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।