फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   OPD slips made by hand, queues, treatment difficult

Barabanki News: हाथ से बने ओपीडी के परचे, लगी कतार, इलाज दुश्वार

Thu, 21 Aug 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 21 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
OPD slips made by hand, queues, treatment difficult
बाराबंकी। जिला अस्पताल में बुधवार को पटरी से उतरी ऑफ लाइन परचा बनवाने की व्यवस्था ने मरीजों से लेकर अस्पताल प्रशासन को खूब परेशान किया। मजबूरी में ओपीडी के परचे हाथ से बनवाने के कारण काउंटर लगी लंबी कतार के कारण लोगों को इलाज पाने के लिए तमाम दुश्वारियां झेलना पड़ी। इसके चलते ऑन लाइन 825 व ऑफ लाइन सिर्फ चार सौ परचे ही काउंटरों पर बन पाए।
विज्ञापन

परचा बनवाने के बाद ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा पाने के लिए मरीजों को दो से ढाई घंटे तक जूझना पड़ा। सुबह से शुरू हुई भीड़ दोपहर बाद तक बनी रही। उमस भरी गर्मी में इलाज पाने में हो रही दुश्वारियों से परेशान कई मरीज तो बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी कोई स्थाई रेजियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण जांच का कार्य बुधवार को दूसरे दिन भी बंद रहा।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कक्ष में जांच के लिए लगातार दूसरे दिन भी कोई चिकित्सक नहीं आया। इसलिए जांच के लिए पहुंचे मरीजों को हताश व निराश होकर निजी केंद्रों से महंगी जांच कराने की परेशानी उठाना पड़ी। एक मरीज ने बताया कि बाहर छह सौ रुपये में अल्ट्रासाउंड जांच होती है। पैसे नहीं होने के कारण दो दिन से जांच नहीं करा पाने से डॉक्टर पेट दर्द की दवा भी नहीं लिख रहे हैं। सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि मरीजों की भीड़ बढ़ने पर ऑनलाइन के साथ-साथ हाथ से ऑफ लाइन भी पर्चे बनाए गए ताकि मरीजों को अधिक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed