{"_id":"620957fe39f7001d6f79232b","slug":"only-12-found-corona-infected-barabanki-news-lko617694995","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 12 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 12 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना के मामले बहुत तेजी के साथ घट रहे हैं। जिले में अब तक सबसे कम 12 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान उपचार के बाद 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि सक्रिय केसों के संख्या महज 265 रह गई है। वहीं चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 1828 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 1208 लोगों की कोरोना की जांच की गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार फतेहपुर, हैदरगढ़, सरवन बाडा, बिछलखा, पींड, रामनगर, परसा, बसंत नगर, मेडुआ, भूमि सियाह व बिरौली में करीब 12 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा हैदरगढ़ में एक, रामसनेहीघाट में एक, देवा में एक, बड़ागांव में तीन, सिरौलीगौसपुर में दो, रामनगर में दो और शहर में एक संक्रमित पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
वहीं जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 1828 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 62 लोगों को बूस्टर डोज, 15 से 18 आयु वर्ग के 429 लोगों को तथा 18 प्लस वालों में 517 को पहली डोज तथा 820 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है लेकिन हमें लापरवाही नहीं बरतनी है बल्कि पूरी तरह से सतर्क रहना है।