{"_id":"638c56853655c547416ae5a5","slug":"one-truck-hits-another-face-to-face-in-ramsanehighat-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर
Sun, 04 Dec 2022 01:42 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Dec 2022 01:42 PM IST
सार
बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण हादसे में दो ट्रक आमने-सामन टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में हैदरगढ़ भिटरिया मार्ग पर भीखरपुर गांव के पास रविवार को दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हैदरगढ़ व भिटरिया की ओर से आ रहे ट्रक तेज रफ्तार में थे।
विज्ञापन
इस दौरान भिटरिया की ओर से आ रहे ट्रक का चालक स्टेयरिंग से संतुलन खो बैठा। दोनों ट्रकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद चार लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी से फिर चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी, मतदाताओं के लगातार संपर्क में है टीम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मेयर व निकाय अध्यक्षों के पद पर आरक्षण को लेकर नहीं बनी सहमति, सत्तारूढ़ दल में उठे विरोध के सुर
इनमें से एक ट्रक के चालक अयोध्या जिले के भुल्लनपुर गांव निवासी सोनू यादव (34) की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि ट्रकों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।