फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One thief injured in shootout with police in Barabanki another managed to escape

UP News: पुलिस की शातिर चोरों से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल; दूसरा भागने में सफल

Sun, 29 Dec 2024 02:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 02:22 PM IST
सार

बाराबंकी में पुलिस की शातिर चोरों से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक चोर घायल हो गया। हालांकि दूसरा भागने में सफल रहा। 

विज्ञापन
One thief injured in shootout with police in Barabanki another managed to escape
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में रामनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए अपराधी ने  कुछ दिन पहले रामनगर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात स्वाट, सर्विलांस व रामनगर के प्रभारी निरीक्षक की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सुढ़ियामऊ से रामनगर रोड पर मनौरा गांव के पास एक बाइक से दो व्यक्ति एक गैस सिलिंडर लादकर आते हुए दिखाई दिए। 

विज्ञापन

बदमाश के पैर में गोली लग गई

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी अदनान खान के रूप में हुई। इसके पास से तमंचा बरामद किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश के लिए पुलिस टीम गठित

अदनान खान के विरुद्ध बाराबंकी व लखनऊ में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। कुछ दिन पहले इसी बदमाश ने अपने साथियों के साथ रामनगर क्षेत्र में कई गुमटियों का ताला तोड़कर चोरी की थी। पूछताछ में अदनान ने बताया कि फरार हुआ व्यक्ति उसका साथी अर्जुन है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अर्जुन की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed