{"_id":"686829b0a8d9b5c586082c18","slug":"one-shops-license-suspended-two-issued-notice-barabanki-news-c-315-1-slko1014-143047-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस
Sat, 05 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। खाद की बिक्री निर्धारित दर पर कराने तथा बिना टैगिंग खाद की बिक्री रोकने के लिए एसडीएम और सहकारिता विभाग की टीमों ने शुक्रवार को खाद की दुकानों का निरीक्षण कर जांच की। इस दौरान पीओएस मशीन न चलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही बिक्री अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। निरीक्षण बाद एसडीएम ने समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद भिजवाने के निर्देश भी दिए।
एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह ने भूमि सरंक्षण अधिकारी, कुर्सी के साथ मेसर्स संजय खाद भंडार, वर्मा ट्रेडिंग कम्पनी-महमूदाबाद, मौर्या खाद भंडार एवं शिव फर्टिलाइजर्स बदोसराय पर पहुंच कर जांच की। इस दौरान संजय खाद भंडार एवं वर्मा ट्रेडिंग के अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं शिव फर्टिलाइजर्स बदोसराय की दुकान पर पीओएस मशीन न चलने तथा बिक्री व स्टाक रजिस्टर न दिखा पाने पर उसका बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
उधर जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला प्रबन्धक, पीसीएफ एवं इफको के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें कहा गया कि जिन समितियों पर पांच एमटी से कम खाद की उपलब्धता है, वहां प्राथमिकता पर खाद का स्टॉक भेजा जाए।