फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One killed, three injured in road accident

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 19 Mar 2021 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in road accident
रामसनेहीघाट/फतेहपुर (बाराबंकी)। कोटवा सड़क स्थित काका ढाबे के पास गुरुवार को अचानक सामने आए एक सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा पति बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सुढ़ियामऊ के पास गुरुवार को वैन और टैंपो में टक्कर हो गई। हादसे में टैंपो में सवार दो महिलाएं व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर अशफाक अहमद अपनी पत्नी अफसाना (45) निवासी बेगमगंज शहर कोतवाली को बाइक से लेकर मवई जा रहा था। कोटवा सड़क स्थित काका ढाबे के निकट अचानक बाइक के सामने एक सांड़ आ गया जिससे बाइक टकरा गई। हादसे में अफसाना गंभीर रूप से घायल हो गई। अशफाक ने आसपास के लोगों की मदद से पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के ग्राम पिपरी निवासी अभिषेक मिश्रा गुरुवार को अपने परिवार के साथ टैंपो से शेखपुर स्थित रिस्तेदारी में मिट्टी देने जा रहे थे। ग्राम सुढ़ियामऊ के निकट सामने से आ रही वैन से टैंपो टकराकर पलट गया। हादसे में सीतादेवी (60), उर्मिला (62) व सत्यनारायण (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं अभिषेक मिश्रा, विपिन मिश्रा व चालक को मामूली चोट लगी है। सभी घायलों का सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सीतादेवी व उर्मिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed