{"_id":"6282a4df8adc94418b0140a9","slug":"one-died-in-road-accident-barabanki-news-lko6309058197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से चालक की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से चालक की मौत, साथी जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर जीप का टायर बदल रहे चालक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे को अंजाम देने वाला ट्रक का चालक मौके पर गाड़ी खड़ी कर भाग निकला।
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खरसतिया गांव के पास सोमवार को टायर पंक्चर होने से बोलेरो खड़ी हो गई थी। बरेली के मानपुर चिकितिया निवासी संतोष (30) पुत्र महिपाल व लाला रामपाल (38) पुत्र घनश्याम गाड़ी का टायर बदल रहे थे। दिन में करीब एक बजे सुल्तानपुर की ओर से तेज गति से आई डीसीएम ने दोनों को टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। जबकि लाला रामपाल को गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। कोतवाल बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है। घायल को लखनऊ ले जाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डीसीएम को कुछ दूर पर खड़ी करके चालक भाग गया है।
विज्ञापन
हादसों में दो बालिकाओं समेत सात लोग घायल
रामसनेहीघाट। अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो बालिकाओं समेत सात लोग घायल हो गए। बनीकोडर सीएचसी से एक घायल को रेफर कर दिया गया। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर भानपुर चौराहे के निकट ईरिक्शा पलट गया। हादसे में उस पर सवार जरौली निवासी रामशंकर तथा खजुरिया गांव निवासी कृपाराम की पुत्री उर्मिला घायल हो गई।
भानपुर चौराहे के निकट ही दो बाइकों की आपस में भिड़ंत होने से एक बाइक पर सवार अमहिया निवासी चंद्र प्रकाश शुक्ला की पुत्री हिमानी घायल हो गई। भिटरिया दरियाबाद मार्ग पर एक दुर्घटना में चंदौली गांव निवासी सुनील कुमार घायल हो गए जबकि कोटवा सड़क के पास एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें उस पर सवार सेमरवा गांव निवासी संतोष अवस्थी व उनकी पत्नी संतोष कुमारी घायल हो गईं। सीतलपुर निवासी मंसाराम ताला गांव के पास हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए।