फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत

Sat, 05 Mar 2022 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल चला रहा युवक बाल-बाल बच गया जबकि बाइक पर सवार वृद्धा सड़क पर जा गिरी और ट्रक उसे रौंदते हुए गुजर गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया।
विज्ञापन

यह सड़क हादसा रामसनेहीघाट में भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर हुआ। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गोड़ियन पुरवा मजरे बेलहा गांव निवासी 55 वर्षीय रामावती अपने 24 वर्षीय पोते राहुल कुमार पुत्र अमरनाथ के साथ बाइक से भीखरपुर गांव से दवा लेकर वापस आ रही थी। इस दौरान हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर टंड़िया गांव के निकट पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से राहुल बाइक सहित दूर जा गिरा लेकिन रामावती सड़क पर ही गिर गई और उसी ट्रक की पिछले पहिए के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शव के अवशेष दूर तक सड़क पर फैल गए। सूचना पाने के बाद एसएसआई अखिलेश प्रजापति मौके पर पहुंचे। ट्रक को पकड़ने की कोशिशें हुई मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसे में घायल अमेठी के इन्हौना निवासी युवक की मौत हो गई। चार दिन पहले उसकी कार में डंपर की टक्कर लगने से वह घायल हो गया था। उसकी हालत गंभीर होने पर लखनऊ भेजा गया था। अमेठी थाना क्षेत्र के शिवरतनगंज के इन्हौना निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष गुप्ता बीते 28 फरवरी को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते घर लौट रहे थे।

लोनीकटरा के सरांय पांडेय गांव के पास डंपर की टक्कर लगने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ के गोसाईगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed