{"_id":"620c0001fef1ac1a5b59c113","slug":"one-died-in-road-accident-barabanki-news-lko6179890140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। ननिहाल से वापस घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह हादसा मंगलवार की दोपहर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कोटवासड़क के निकट हुआ। टिकैनगर थाना क्षेत्र के रानीमऊ निवासी अतुल अपनी मां शर्मा देवी को अमरसंडा स्थित ननिहाल से लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कोटवासड़क के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मां शर्मा देवी (42) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा अतुल (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। ऐसे में पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। (संवाद)