{"_id":"620174a1cddd33068f3db7be","slug":"one-died-in-road-accident-barabanki-news-lko616844214","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन से कुचलकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरतगंज (बाराबंकी)। घर से सुढ़ियामऊ की ओर पैदल जा रहे युवक को रविवार की देर शाम किसी अज्ञात वाहन ने सामने से ठोकर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वाहन रातभर शव को रौंदते रहे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह हादसे की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना रामनगर क्षेत्र के मामपुर निवासी रामसजीवन गौतम (40) रविवार देर शाम किसी काम से सुढ़ियामऊ जा रहा था कि सामने से आ रहे किसी वाहन ने कंधी गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक घर वापस न लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। हालांकि कुछ पता नहीं चल सका।
इधर, सोमवार सुबह रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने कपड़ों के सहारे शव की पहचान की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मृतक के पांच बच्चे हैं। पति के मौत के बाद पत्नी राम देवी व सभी बच्चों का रो-रो कर काफी खराब हाल है। इंस्पेक्टर विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि शिनाख्त कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।