{"_id":"5ffdf2498ebc3e32f2278762","slug":"one-died-in-road-accident-barabanki-news-lko559550757","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली व बोलेरो की टक्कर, बालिका की मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली व बोलेरो की टक्कर, बालिका की मौत, पांच गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (बाराबंकी)। फतेहपुर मार्ग पर सोमवार देर रात एक बोलेरो की टैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण हुआ कि बोलेरो के आधे से ज्यादा हिस्से को ट्रैक्टर-ट्रॉली फाड़ते हुए निकल गया। इस हादसे की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ऐंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने एक मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि बोलेरो चालक समेत पांच घायलों की हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया।
हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के देवसानी गांव के पास हुआ। गोंडा जिले के अम्बरपुर निवासी रामजग (55) का बेटा प्रदीप कुमार सीतापुर में कांस्टेबल है। सोमवार सुबह रामजग अपनी पत्नी विमला देवी (50), बेटे श्रवण कुमार (32) व पोती सोनी (6) के साथ बोलेरो से बेटे प्रदीप से मिलने उसके तैनाती स्थल महमूदाबाद गए थे। वहां से रात करीब 11:30 बजे वापस घर लौटते समय फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के वक्त ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाने के बजाए भागने के चक्कर में ट्रैक्टर की स्पीड और बढ़ा दी। इससे बोलेरो के आधे से ज्यादा हिस्से को ट्रैक्टर चीरते हुए निकल गया। सड़क पर हादसे की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बोलेरो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालने के साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से बोलेरो में सवार सभी घायलों को आननफानन में सीएचसी रामनगर भेजा।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक समेत पांच अन्य लोगों की हालत नाजुक देख केजीएमयू रेफर किया गया है। घायलों के साथ मौजूद अन्य परिवारीजन के अनुसार हादसे में घायल बोलेरो सवार सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
डम्पर व ट्रक की टक्कर, चालक जख्मी
मंगलवार की भोर हाईवे पर स्थित नयागांव के निकट ट्रक और डम्पर की आमने-सामने हुई टक्कर में ट्रक चालक घायल हो गया। मसौली पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डम्पर बाराबंकी की ओर से गिट्टी लेकर आ रहा था तो ट्रक रामनगर की तरफ से आ रहा था। इस हादसे में डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रक चालक विजय निवासी अचलगंज उन्नाव घायल हो गया। मौके पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायल ट्रक चालक को हाईवे की एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।