फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died

चारा मशीन में फंसकर युवक की मौत

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
one died
कोटवाधाम (बाराबंकी)। चारा मशीन में पराली कटाते समय आई तकनीकी खामी ठीक करने के दौरान उसमें फंसकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह हादसा बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव में मंगलवार की सुबह हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ही कल्लीपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव (23) मंगलवार को अपने ट्रैक्टर में मशीन बांधकर पड़ोस के परसा गांव में चारा काटने गया था। वहां पर वह पराली काट रहा था। इसी दौरान मशीन का बोल्ट ढीला हो गया। इसी दरम्यान चलती मशीन पर चढ़कर प्रदीप नट-बोल्ट कसने लगा। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह मशीन के अंदर गिर गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। जब तक ट्रैक्टर को बंद किया जाता तब तक मशीन में फंसने से उसका धड़ अलग हो गया। इसकी सूचना पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने मशीन में फंसे युवक के शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले आया था गौना
चारा मशीन में फंसकर हुई प्रदीप की मौत में पूरा परिवार सदमे में है। अभी उसके विवाह के एक साल भी पूरे नहीं हुए थे। एक माह पहले उसका गौना आया था। मंगलवार को युवक की मौत की सूचना मिली तो पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। पति के मौत के बाद पत्नी ने भी कमरे का दरवाजा बंद कर खुदकुशी का प्रयास किया।

मगर, परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। जहां वह बार-बार गश खाकर गिर रही थी। वहीं कमाऊ बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चारा मशीन में फंसने से युवक की मौत होने की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed