फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died

ओवरब्रिज से गिरकर दुकानदार की मौत

Wed, 09 Feb 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
one died
बाराबंकी। देवा रोड स्थित रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज से मंगलवार की दोपहर एक युवक नीचे गिर गया। परिवारीजनों ने उसे गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

यह हादसा मंगलवार को देवा रोड स्थित छोटी लाइन के पास हुआ। यहां पर ओवरब्रिज से गिरा एक युवक छटपटा रहा था। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसके बारे में जानकारी की तो उसने बताया कि वह आशुतोष गुप्ता है। उसकी लइया मंडी में कॉस्मेटिक की दुकान है। इसके बाद उसके परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मगर, जब तक परिजन पहुंचते और उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों की माने तो आशुतोष किसी बात को लेकर काफी समय से डिप्रेशन में था। वहीं परिवारीजनों का कहना है कि वह घर से दोपहर करीब तीन बजे सेविंग कराने की बात कहकर निकला था। प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed