{"_id":"613e49d28ebc3e976a2b2170","slug":"one-arrested-with-two-stolen-cars-barabanki-news-lko5952711175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो कारों के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की दो कारों के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो कारों समेत एक शातिर बदमाश को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेज दिया गया।
एसपी यमुना प्रसाद ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर प्रशांत उर्फ रामू शुक्ला निवासी ग्राम पसंडी थाना तालगांव जिला सीतापुर को शनिवार रात देवा मार्ग के भेढ़हा नाले के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक गिरोह है जो चार पहिया वाहन चोरी करता है। लॉक को सूजानुमा यंत्र से खोलकर कार की चोरी करते हैं। बताया गया कि पहली अगस्त को कंपनीबाग मोहल्ले से एक डॉक्टर की कार चोरी की थी जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी के अनुसार वह चोरी की कार नौशाद अली उर्फ लाल मोहम्मद कबाड़ी को बेच देता है। इसके साथ ही गिरोह में सीतापुर के कई अन्य अपराधी भी शामिल हैं। पुलिस इनके बारे में पता लगा रही है।