{"_id":"62a4e37a5d4da6674b044fb2","slug":"officers-and-politician-undertake-schools-barabanki-news-lko634769183","type":"story","status":"publish","title_hn":"128 अधिकारी व 15 जनप्रतिनिधियों ने गोद लिए विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
128 अधिकारी व 15 जनप्रतिनिधियों ने गोद लिए विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय गोद लिए जा रहे हैं। 128 जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व 15 जनप्रतिनिधियों ने तो विद्यालय गोद ले लिए हैं। अभी 6 ब्लॉक प्रमुखों व दो विधायकों ने विद्यालयों के नाम नहीं बताए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इससे हलकान हैं। बीते दिनों बीएसए द्वारा सूची जारी कर दी गई है।
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में नामांकन को बढ़ाने व शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से विद्यालय गोद लेने को कहा है। गोद दिए गए विद्यालयों के 19 पैरामीटर्स हैं, जिनके आधार पर विद्यालय को बेहतर बनाया जाएगा। बीती 31 मई को जिलाधिकारी द्वारा 71 जिला स्तरीय अधिकारी व 57 तहसील व ब्लॉक अधिकारी द्वारा गोद लिए गए विद्यालय की सूची जारी कर दी गई।
दो दर्जन से अधिक अधिकारी विद्यालय का जायजा लेकर विद्यालय को बेहतर बनाने का प्लान भी बना रहे हैं। लेकिन 6 ब्लॉक प्रमुखों व दो विधायकों ने अभी विद्यालय गोद नहीं लिए हैं। सपा के सदर विधायक सुरेश यादव, जैदपुर के विधायक गौरव रावत के साथ ही रामनगर, मसौली, सिरौलीगौसपुर, बंकी, फतेहपुर समेत 6 ब्लॉक के प्रमुखों ने विद्यालय गोद नहीं लिए हैं।
विज्ञापन
बीएसए अमित कुमार ने बताया कि विद्यालयों को गोद लेने के लिए जनप्रतिनिधियों से बराबर संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही शेष लोगों द्वारा भी विद्यालय गोद ले लिए जाएंगे।
प्रमुख अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए विद्यालय
डीएम- प्राथमिक विद्यालय मझलेपुर, बंकी
सीडीओ- उच्च प्राथमिक विद्यालय पैसार, बंकी
एडीएम- कंपोजिट विद्यालय देवकहा, बंकी
एसडीएम नवाबगंज- प्राथमिक विद्यालय रामपुर जोगा
एसडीएम हैदरगढ़- प्राथमिक विद्यालय कुबेरपुर
एसडीएम फतेहपुर- प्राथमिक विद्यालय मोहमादीपुर
एसडीएम सिरौलीगौसपुर- प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर
एसडीएम रामनगर- प्राथमिक विद्यालय अचैछा
एसडीएम रामसनेहीघाट- प्राथमिक विद्यालय काशीपुर
जनप्रतिनिधियों के विद्यालय-
सांसद उपेंद्र सिंह रावत- कंपोजिट विद्यालय हेतमापुर, मसौली
राज्यमंत्री सतीश शर्मा-कंपोजिट विद्यालय जेठवनी, बनीकोडर
एमएलसी अंगद सिंह- पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठीडीह, बंकी
विधायक साकेंद्र वर्मा- प्राथमिक विद्यालय मिरदहनपुरवा, फतेहपुर
विधायक फरीद महफूज किदवई- कंपोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर
विधायक दिनेश रावत- प्राथमिक विद्यालय केसरगंज