फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   oath taking ceremony

शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल

Wed, 21 Jul 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
oath taking ceremony
बाराबंकी। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ उनका कार्यकाल शुरू हो गया। ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण को लेकर मंगलवार को ब्लॉक स्तर पर समारोह का किया गया था। जिसमें पहुंचे नामित अधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

वहीं शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुखों ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। उसके बाद क्षेत्र पंचायत का गठन भी हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधि व समर्थकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। हालांकि रामनगर ब्लॉक में 25 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समारोह से किनारा कर शपथ लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

नवाबगंज तहसील के बंकी ब्लॉक में एसडीएम सदर ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आशा यादव को शपथ दिलाई। उसके बाद बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद क्षेत्र पंचायत का गठन किया गया। इस दौरान सदर विधायक सुरेश यादव व सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवा ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव का शपथ दिलाई। इसके बाद बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाकर क्षेत्र पंचायत का गठन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, सुधीर कुमार सिंह सिद्घू, पूर्व एमएलसी हरिगोबिंद सिंह आदि मौजूद रहे। हरख ब्लॉक में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने प्रमुख रवि रावत को शपथ दिलाई।
फिर बीडीसी सदस्यों के शपथ लेने के बाद क्षेत्र पंचायत के गठन की कार्रवाई पूरी हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, बीडीओ विनोद कुमार मौजूद रहे। मसौली ब्लॉक में नामित अधिकारी अखिलानंद उपाध्याय ने ब्लॉक प्रमुख रईस आलम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई इस मौके पर पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, एमएलसी राजेश यादव व विधायक गौरव रावत आदि मौजूद थे।
रामनगर ब्लॉक के प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह महादेवा स्थित ऑडीटोरियम में हुआ। यहां एसडीएम राजीव शुक्ल ने ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। फिर प्रमुख ने सदस्यों को शपथ दिलाई। हालांकि इस दौरान 25 बीडीसी सदस्य समारोह में नहीं पहुंचे। क्षेत्र पंचायत के गठन की कार्रवाई पूरी हुई। इस दौरान विधायक शरद अवस्थी, डीडीओ अजय कुमार पांडेय व सीओ दिनेश दूबे आदि मौजूद रहे।
सूरतगंज ब्लॉक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एनके सिंह ने ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह को शपथ दिलाई। सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख ने शपथ दिला क्षेत्र पंचायत गठन की औपचारिकता पूरी की। सिरौलीगौसपुर में एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
दरियाबाद ब्लॉक में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आकाश पांडेय को उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने शपथ दिलाई। विधायक सतीश चंद्र शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। पूरेडलई ब्लॉक के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह को जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडीओ सर्वेश तिवारी आदि मौजूद रहे। बनीकोडर ब्लॉक में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख उर्मिला वर्मा को एसडीएम डॉ. जितेंद्र कटियार ने शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक सतीश शर्मा आदि मौजूद थे।
सिद्धौर ब्लॉक की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आरती रावत को भूमि संरक्षण अधिकारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक बैजनाथ रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव व पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह मौजूद रहे। हैदरगढ़ ब्लॉक में एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख देशराज को शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक बैजनाथ रावत आदि मौजूद रहे।
त्रिवेदीगंज ब्लॉक में बीएसए अजय कुमार ने नवनिर्वाचित प्रमुख कांती देवी को शपथ दिलाई। चुनाव में हुई हिंसा को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था थी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कारिणी के सदस्य संतोष कुमार सिंह, पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित मौजूद रहे।

फतेहपुर ब्लॉक के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा को एसडीएम पंकज सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ हेमंत यादव मौजूद थे। निंदूरा ब्लॉक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मार्कण्डेय सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रामू गुप्ता को शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई, एमएलसी राजेश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed