{"_id":"60f71e1f8ebc3e1eb45d0d77","slug":"oath-taking-ceremony-barabanki-news-lko5878493161","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और जब विधायक ने बीडीसी को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और जब विधायक ने बीडीसी को दिलाई शपथ
विज्ञापन
बाराबंकी। बंकी ब्लॉक परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीडीसी सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख ?
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बंकी ब्लॉक में मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख के पति और सदर विधायक ने उनके शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान तीन बार की ब्लॉक प्रमुख आशा यादव उनके पास खड़ी होकर शपथ दोहराती रही। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शपथ की संवैधानिक सत्यता पर सवाल खड़े होने लगे।
जिले के 15 ब्लॉकों में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण चल रहा था। बंकी ब्लॉक में सदर विधायक सुरेश यादव की पत्नी ब्लॉक प्रमुख आशा यादव को एसडीएम सदर अभय कुमार पाण्डेय पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख द्वारा बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाने की बारी आई तो उनकी आवाज हड़बड़ा गई।
पत्नी की मदद में सदर विधायक सुरेश यादव ने माइक पकड़कर उनके सहयोग में शपथ दिलाना शुरू किया। सभी सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई। शाम को शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल होने के बाद सदस्यों की पद व गोपनीयता की शपथ पर संवैधानिक सवाल खड़े होने लगे। मगर अधिकारियों के बीच विधायक का मामला होने के कारण कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं दिखा।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्यों को विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने मिलकर शपथ दिलाई। हालांकि विधायक की आवाज तेज होने के कारण ब्लॉक प्रमुख की आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही थी। फिर भी वीडियो मंगाकर तहकीकात की जाएगी और विशेषज्ञों की राय के बाद फैसला लिया जाएगा।
-अभय कुमार पाण्डेय, एसडीएम सदर/ शपथ के लिए नामित अधिकारी