{"_id":"59354d93a43b50233ec9d5ee191fb91a","slug":"now-council-schools-on-the-lines-of-the-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बोर्ड की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बोर्ड की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में एग्जाम
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की परीक्षाएं अब बोर्ड परीक्षा की तरह कराई जाएंगी। शासन ने इस दिशा में सभी बीएसए को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं। वहीं बीएसए को परीक्षा पर निगरानी रखने और प्रश्न पत्र बनाने का जिम्मा डायट प्राचार्य को सौंपा गया है। बच्चों को परीक्षा की कॉपियां इस बार विभाग उपलब्ध कराएगा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेेट भी तैनात किए जाएंगे। शासन से मिले निर्देशों के बाद विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 3 हजार है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या करीब सवा तीन लाख के आसपास होगी। अभी तक इन बच्चों की परीक्षा सामान्य तरीके से होती थी। बच्चे घर से कॉपियां लाते थे और गुरू जी ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिख देते थे। बच्चे उन्हें हल करके कॉपियां गुरू जी के पास जमा कर देते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शासन ने इसमें बदलाव किया है।
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक होने वाली परीक्षाएं भी अब बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर होंगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सचल दल भी बनाए जाएंगे जो समय-समय पर विद्यालय में पहुंच कर जांच पड़ताल करेंगे। क्योंकि इस बार परिषदीय विद्यालयों में ये परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेंगी। शासन से मिले आदेश के बाद विभाग ने इस दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में इस बार 14 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं जो 21 मार्च तक चलेंगी। शासन ने इस बार बोर्ड की तर्ज पर परीक्षाएं कराने के आदेश दिए हैं। शासन से मिले आदेश का अनुपालन शुरू करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।
-प्रताप नरायन सिंह बीएसए