फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   notice given defaulters

बिजली के बकाएदारों को नोटिस

Sat, 07 Sep 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
notice given defaulters
बाराबंकी। बिजली के बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ पावर कॉर्पोरेशन उनसे वसूली की कवायद में सक्रिय है। इसके साथ 10 हजार रुपये से अधिक के 314 बकाएदारों को नोटिस भेजा है। उनमें 164 उपभोक्ता एक लाख रुपये से ज्यादा के बकाएदार हैं।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी कई हफ्ते से जिले में राजस्व वसूली के लिए अभियान चला रहे हैं। इसके तहत शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में उपकेंद्रों की टीमें चेकिंग अभियान चला रही हैं। बिल जमा नहीं करने वाले बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके बाद भी बिल का बकाया नहीं चुकाने वाले 10 हजार रुपये से ज्यादा बकाएदारों को नोटिस भेजा जा रहा है। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि 10 हजार से अधिक रुपये से अधिक के बकायेदार 150 उपभोक्ताओं को शुक्रवार को नोटिस भेजा गया है। इससे पहले एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदार 164 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि नोटिस के बाद भी बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ तहसील प्रशासन के माध्मय से वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक माह मेें काटे गए दो हजार कनेक्शन
बाराबंकी। बकाएदारों से वसूली के अभियान के दौरान पावर कार्पोरेशन की टीमें लगातार कनेक्शन भी काट रही हैं। बिल जमा न करने वाले 2074 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अगस्त माह में काटे गए हैं। इनमें करीब 800 उपभोक्ताओं ने बकाया जमा करवा कर कनेक्शन दोबारा जोड़वाया है। इस अभियान के दौरान शुक्रवार को बाल विहार, पल्हरी व जसवंतनगर मोहल्ले में बकाएदार 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि बकाया जमा किए बिना कनेक्शन जोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed