फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nomination of 20 candidates rejected

नामांकन पत्रों की जांच में 20 उम्मीदवारों के पर्चे हुुए निरस्त

Thu, 10 Feb 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
nomination of 20 candidates rejected
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। जांच में बीस उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त हो गए, जिनमें नौ निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। जांच के बाद 54 पर्चे वैध पाए गए। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सही संख्या सामने आएगी। सबसे अधिक बाराबंकी क्षेत्र के आठ प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए हैं। एक से आठ फरवरी के बीच हुए नामांकन के दौरान जिले की छह विधानसभा सीटों पर 74 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच का दिन था।
विज्ञापन

प्रेक्षकों की मौजूदगी में हुुई जांच के बाद देर शाम विभिन्न प्रकार की खामियाें के चलते 20 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। इसके बाद अब 54 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से निर्दल उम्मीदवार चंद्रप्रकाश राजवंशी, लोगबंधु पार्टी के रामनरेश, निर्दलीय संजय कुमार के नामांकन निरस्त हुुए हैं। रामनगर सीट से राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया दुर्वेश कुमार, सबका दल युनाइटेड के ओम प्रकाश, विकासशील इंसान पार्टी के उमेश चंद्र के नामांकन रद्द हुए हैं। बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय अन्नू सिंह, पीस पार्टी के इखलाक, निर्दलीय अमित मिश्रा, रामदेवी, किसान विश्वपार्टी के बृजेश यादव, निर्दलीय शिवकुमार, लोक पार्टी की नीलम सैनी और निर्दलीय अताउर रहमान के नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जैदपुर सीट से लोगबंधुु पार्टी के राहुल उर्फ रिंकू व निर्दलीय रमेश कुमार, दरियाबाद सीट से लोग पार्टी के शेषमणि, निर्दलीय ललिता देवी, राष्ट्रीय परिवर्तन दल के सुनील कुमार भट्ट तथा हैदरगढ़ सीट से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के बाल राम आंबेडकर का पर्चा निरस्त कर दिया गया है। अब शुक्रवार को नाम वापसी की कार्रवाई होगी। इसके बाद ही किस विधानसभा में कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचेंगे, इसकी स्थिति साफ होगी। देर शाम तक चले नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी विधानसभा कक्षों में प्रेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच के बाद सबसे अधिक 11 उम्मीदवार रामनगर विधानसभा सीट पर हैं। इसके बाद दरियाबाद में 10, कुर्सी में नौ, जैदपुर, बाराबंकी और हैदरगढ़ विधानसभा सीट पर आठ-आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed