फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nomination

पहले दिन बिके 43 पर्चे, नहीं दाखिल हुए एक भी नामांकन

Wed, 02 Feb 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
nomination
बाराबंकी। पांचवें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सदर तहसील परिसर में विधानसभा वार नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। लेकिन मंगलवार को नामांकन के पहले दिन किसी भी दल के उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। हालांकि इस दौरान 43 पर्चे जरूर खरीदे गए।
विज्ञापन

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कोविड गाइड लाइन का अनुपालन सख्ती से कराया जाए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पूरा तहसील परिसर छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। इस दौरान 43 नामांकन पत्र जरूर बिके। उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों ने विधानसभा वार बनाए गए नामांकन कक्षों में पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से 8, रामनगर से 7, बाराबंकी सदर से 7, जैदपुर से 4, दरियाबाद से सबसे ज्यादा 16 और हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन पत्र खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्र खरीदने वालों में भाजपा, सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, पिछड़ा समाज पार्टी, किसान विकास पार्टी के साथ ही निर्दल उम्मीदवार भी शामिल रहे। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आदर्श सिंह ने नामांकन के पहले दिन नामांकन स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे, चेक लिस्ट आदि के बारे में जानकारी कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसरों/ सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप कोविड गाइड लाइन के अनुसार नामांकन प्रक्रिया कराने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी सुविधा वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर उसकी एक प्रति रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करनी होगी। इस मौके पर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
23 सिपाही डिफाल्टर घोषित
विधानसभा चुनाव के नामांकन स्थल का एसपी अनुराग वत्स ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की नब्ज टटोली। ड्यूटी प्वाइंट को चेक किया तो इस दौरान बिना हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर व डंडा के कई पुलिस कर्मियों के मिलने पर नाराजगी जाहिर की।

वहीं ऐसे पुलिस कर्मियों को चिह्नित कराकर 23 सिपाहियों को डिफाल्टर घोषित कर दो सब इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। नामांकन में भारी संख्या में पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स लगाई गई है। नामांकन स्थल पर तीन स्थानों पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। सिविल ड्रेस में भी पुलिस के जवान लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed