{"_id":"6133bcac8ebc3e74e77fce85","slug":"nodal-officer-saw-preparations-at-chc-barabanki-news-lko5940902136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने सीएचसी पर देखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने सीएचसी पर देखीं तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरतगंज/मसौली (बाराबंकी)। साहेब सरजू के बाढ़ से हमन के कई दिनन से परेशान हन लेकिन न त बिजली आवत है अउर न मिट्टी के तेलवे मिलत है। अइसे में हमन पचन के रात अन्हारे में कटत है। हेतमापुर तटबंध पर पहुंचे जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन को अपने बीच देख बाढ़ पीड़ितों का दर्द छलक पड़ा। नोडल अधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए, इनकी समस्याओं को कभी नजरअंदाज न करें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में किताबों का वितरण किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौली पहुंचकर कोरोना से निपटने को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपने बीच नोडल अधिकारी को देखकर हेतमापुर बांध पर मौजूद पीड़ितों ने बताया कि दो वर्ष से पुलिया कटी पड़ी है, सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, बिजली आती नहीं है और मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता है जिससे उन लोगों की रातें अंधेरे में गुजर रही हैं। यहां के निवासी बाबा गया प्रसाद दास व रंजीत कुमार ने नोडल अधिकारी से कहा कि उन्हें भूमि व आवास का लाभ दिया जाए जिससे छप्परों से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
जगदंबा ने बताया कि तटबंध पर घूम रहे आवारा पशुओं के लिए भूसे की व्यवस्था भी नहीं की गई है। बतनेरा की प्रधान नंदिनी अवस्थी, अमरीष कुमार, नेम कुमार, सरसंडा के प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार व अकौना के प्रधान रामअवध निषाद ने नोडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरयू नदी पर पुल, क्षेत्र में इंटर कॉलेज व गौशाला निर्माण की मांग की है।
तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब चार हजार लोगों को राहत किटें वितरित की जा चुकी हैं। तटबंध पर 65 झोपड़ियों में करीब ढाई सौ परिवार शरण लिये हुए हैं। इस पर नोडल अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे बाढ़ पीड़ितों की समस्या को कभी नजरअंदाज न करें।
उनके सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहें। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड शशिकांत सिंह, बीडीओ कमलेश कुमार व सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
तटबंध पर बाढ़ राहत व बचाव कार्य की समीक्षा करने के बाद नोडल अधिकारी प्राथमिक विद्यालय पांडे पुरवा पहुंचे। वहां उपस्थित समूह की महिलाओं से रूबरू हुए। ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामकांत दीक्षित ने समूह का नाम बताया और समूह के कार्यों की जानकारी दी।
उसके बाद नोडल अधिकारी ने विद्यालय कक्षों का जायजा लिया। वहां एक ही कक्षा में बिना मास्क के बैठे तीन, चार व पांच के बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। कक्षा पांच के छात्र अमन व विवेक को किताबें दीं। उमेश कुमार से डीबीटी की जानकारी ली।
प्रमुख सचिव ने सीएचसी बड़ागांव का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चल रहा टीकाकरण देख और अधिकारियों से कहा कि कोरोना टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने डेंगू और कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए बनाए गए पीकू वार्ड का निरीक्षण किया।
उन्होंने लैब टेक्नीशियन से जांच के संबंध में भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. विनोद कुमार दोहरे, डॉ. संजय बाबू, डॉ. संजीव कुमार व डॉ. संस्कृता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।