फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No need to wander for blood test

रक्त जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

Sun, 01 Aug 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
No need to wander for blood test
बाराबंकी। सीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए यह राहत भरी खबर है। अब ब्लड जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और न ही जेब ढीली करनी पड़ेगी। ब्लड संबंधी सभी प्रकार की जांचे मुफ्त में सीएचसी पर हो सकेंगी। इसके लिए सभी सीएचसी पर नई तकनीक की इलेक्ट्रो लाइट इंलाइजर मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या वैसे तो 19 है लेकिन मुफ्त ब्लड जांच की सुविधा फिलहाल 17 सीएचसी पर मिलने वाली है। स्वास्थ्य विभाग को शासन से आईएलआई (इलेक्ट्रो लाइट इंलाइजर) मशीनें प्राप्त हो गई हैं और इन्हें सीएचसी पर लगाए जाने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार देवा और सतरिख सीएचसी पर मशीन लगा दी गई है और यहां आने वाले मरीजों को इसका लाभ भी मिलने लगा है। इसके अलावा अन्य 15 सीएचसी पर इन मशीनों को लगाने का काम बहुत तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है इसी सप्ताह इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भी इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। इससे अब मरीजों को ब्लड जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और निजी पैथालाजी पर जांच कराने के नाम पर जेब भी ढीली करने से निजात मिल सकेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर और जहांगीराबाद अस्पतालों में यह सुविधा अभी मरीजों को मिलने वाली नहीं है। विभाग का कहना है कि ये अस्पताल अभी एक वर्ष पहले ही शुरू हुए हैं। यहां पर और भी कई सुविधाएं मरीजों को मिलनी हैं। इसके लिए बराबर लिखा-पढ़ी चल रही है।

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले के 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों के ब्लड की जांच के लिए आईएलआई मशीनें लगाई जा रही हैं। देवा और सतरिख में मशीनें लग गई हैं। यहां आने वाले मरीजों को इसका लाभ भी मिलने लगा है। अन्य अस्पतालों में भी इसी सप्ताह यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed