फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No-DEUTZ name of the Secretary to suspend recovery

नो-ड्यूज के नाम पर वसूली करने वाला सेक्रेट्री निलंबित

Sun, 15 Nov 2015 10:07 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
नो-ड्यूज बनाने के नाम पर वसूली की शिकायत पर रविवार को जिलाधिकारी ने सूरतगंज ब्लॉक में इसकी जांच कराई। जांच में वसूली की शिकायत सही पाए जाने पर एक ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने पूरे मामले को लेकर गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन सोमवार से शुरू हो रहा है। दावेदारों से ब्लॉकों में तैनात कर्मचारी नो ड्यूज देने के बदले में तीन सौ रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। फतेहपुर, सूरतगंज, रामनगर और निंदूरा में दावेदारों से करीब 6 लाख रुपये की वसूली की गई। अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर प्रकाशन के बाद ब्लॉकों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने खबर को काफी गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


रविवार को जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने इस मामले की जांच कराई तो मौके पर सूरतगंज के ग्राम पंचायत अधिकारी मुनींद्र प्रसाद वर्मा को वसूली करते पाए जाने पर जिलाधिकारी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार शाही ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और विकास खंड अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि यदि नो-डयूज दिए जाने के नाम किसी भी दावेदार से पैसा लिया गया तो उसे कर्मचारी के खिलाफ सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। क्योंकि नो-ड्यूज नि:शुल्क है इसकी कोई फीस नहीं है। इसके अलावा तहसील अंतर्गत जितने भी बकाएदार हैं उनकी एक सूची ब्लॉकों और तहसीलों पर चस्पा कर दी जाए।


सख्ती का दिखा असर
जिलाधिकारी की सख्ती का असर तीन ब्लॉकों रामनगर, फतेहपुर और निंदूरा में दिखा। यहां पर रविवार को दावेदारों को बिना पैसा लिए ही नो-ड्यूज दिए गए। लेकिन सूरतगंज में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों पर इस आदेश का कोई असर दिखाई नहीं दिया। दावेदारों ने नो-डयूज दिए जाने के बदले पैसा मांगे जाने की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम रामनगर सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed