फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nine thousand people not subsidies

नौ हजार लोगों को तीन माह से सब्सिडी नहीं

Thu, 26 Nov 2015 11:16 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार ने गैस उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी दिए जाने की कवायद की। उपभोक्ताओं के गैस सिलेंडर लेने के पहले पूरा पैसा अदा किए जाने के बाद खाते में सब्सिडी भेजी भी गई लेकिन पिछले तीन माह से जनपद के करीब नौ हजार गैस उपभोक्ताओं के खाते में अनुदान नहीं आने से वह परेेेशान हैं। वह गैस एजेंसी व बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। करीब पांच सौ लोगों ने सब्सिडी के लिए एजेंसियों में प्रार्थना पत्र भी दे रखा है।
विज्ञापन



जनपद में स्थित चालीस गैस एजेंसियों से करीब 1.96 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। केंद्र में सत्ता बदल के साथ आई नरेंद्र मोदी की सरकार ने गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और पात्रों को सब्सिडी का लाभ दिए जाने के वादे के साथ उनके खाता में सीधे सब्सिडी दिए जाने का वादा किया। इस पर अमल भी किया गया।
विज्ञापन



गैस सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में भेजी जाने लगी। जिस पर उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के दौरान एजेंसी का पूरा पैसा देते। बाद में उनके खाते में पैसा वापस हो जाता। लेकिन पिछले करीब तीन माह से जनपद में 9250 लोगों के खाते में पैसा नहीं जा रहा है। जिससे वह परेशान हैं। यह उपभोक्ता गैस एजेंसियों व बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed