{"_id":"eb76970df2607e9aa060d36a0b6f2c5e","slug":"nine-thousand-children-were-malnourished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हजार बच्चे मिले कुपोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ हजार बच्चे मिले कुपोषित
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन दिवस पर जिले भर में चलाए गए अभियान में करीब सवा लाख बच्चों का वजन किया गया। जिसमें से करीब नौ हजार बच्चे अति कुपोषित पाए गए। मंगलवार को विभाग ने इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेज दी है।
सोमवार को जिले के 15 ब्लॉकों में वजन दिवस अभियान चलाया गया। शासन के निर्देश पर यह अभियान कुपोषण को दूर करने के लिए चलाया गया है। वजन दिवस के माध्यम से उन बच्चों को चिन्हित किया गया, जो कुपोषण का शिकार हैं। इस दौरान जिले भर में करीब एक लाख 38 हजार बच्चों का वजन किया गया। जिसमें से करीब नौ हजार बच्चे अति कुपोषित पाए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मंगलवार को अपनी जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी है।
बताते चलें कि इससे पहले जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए भी अभियान चलाया गया था। जिसमें जिलास्तरीय अधिकारियों को जिन गांवों में बच्चे ज्यादा कुपोषण का शिकार हैं, उन्हें गोद लेने को कहा गया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने निंदूरा ब्लॉक का कुर्सी और बहरौली तथा मुख्य विकास अधिकारी ने बंकी ब्लॉक का जहांगीराबाद और ढकौली गांव गोद लिया था।
विज्ञापन
दोनों अधिकारी नियमित रूप से एक निर्धारित अंतराल पर गांव जाते हैं। बहरौली के प्रधान द्वारा सप्ताह में एक बार कुपोषण का शिकार बच्चों में दूध का वितरण किया जाता है। प्रधान रूकया बानो के पति इरशाद के मुताबिक उनके गांव के 23 बच्चे कुपोषण का शिकार थे, अब 13 बच्चे ही बचे हैं।
शासन को भेेजी जा रही रिपोर्ट
वजन दिवस पर जिले भर में करीब एक लाख 38 हजार बच्चों का वजन किया गया। इनमें से करीब नौ हजार बच्चे अति कुपोषित पाए गए हैं। पूरी रिपोर्ट शासन को भेेजी जा रही है, शासन का जो निर्देश होगा, उसका अनुपालन किया जाएगा।
-ऋषिरेन्द्र कुमार, सीडीओ