फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nine including three women of Khajuri Chirra jailed

Barabanki News: खजुरी चिर्रा की तीन महिलाओं समेत नौ को जेल

Fri, 17 Mar 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 17 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nine including three women of Khajuri Chirra jailed
टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के खजुरी चिर्रा गांव में गोली व बम चलने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन महिलाओं समेत नौ लोगों को जेल भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमों में नामजद समेत कई लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं। गांव में पुलिसकर्मी पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन



खुजरी चिर्रा गांव में सहीम व वलीम के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार को लोग तहसील से जमानत कराने के बाद गांव आए तो तनानती हो गई। रात में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग व बमबाजी की गई। पथराव में एक वृद्घ भी घायल हो गया। पुलिस ने गांव में दहशत के बीच हालात काबू में किए।
विज्ञापन



इस मामले में गांव की फरीदा की ओर से सहीम, शोएब समेत 10 लोगों को नामजद करते हुए 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ व दूसरे पक्ष के सहीम की ओर से अलीम, वलीम समेत तीन को नामजद करते हुए आठ से 10 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने छापा मारकर बृहस्पतिवार को खुजरी चिर्रा गांव के ही साजिद, नूर आलम, अलीमुद्दीन, हसनैन, कलीम, नसीम, फरीदा, फरमीजा व खुर्शीदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टिकैतनगर के एसएचओ सुरेश पांडेय ने बताया कि कई लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तमंचा लेकर घूमने वाले युवक पर केस
जांच में जुटे टिकैतनगर थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार को एक वीडियो क्लिप मिली। वीडियो में एक युवक हवा में तमंचा लहरा रहा है। युवक के बारे में पता चला कि यह खुर्शीदा का पुत्र जासिम है। महिला ने बेटे की पहचान करते हुए पुलिस को बताया कि जासिम तमंचा लेकर घूमता है। वीडियो के आधार पर सब इंस्पेक्टर ने अपनी ओर से जासिम के खिलाफ आर्म एक्ट का केस दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश तेजी से हो रही है।







आरोपी के साथ पार्टी मनाने वाला इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
खुजरी चिर्रा गांव के जिस युवक जासिम पर टिकैतनगर के ही सब इंस्पेक्टर ने तमंचा रखने के जुर्म में केस दर्ज कराया है। उसे पुलिस की सरपरस्ती हासिल थी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन घटनाओं के बीच एक फोटो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी जासिम टिकैतनगर थाने में पूर्व में तैैनात रहे एक सब इंस्पेक्टर के साथ बर्थ-डे पार्टी मना रहा है। बताया जाता है कि ये पुलिसकर्मी अब इंस्पेक्टर हैं और टिकैतनगर थाने में एडिशनल एसएचओ है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed