फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nine houses with fire ash

कोटवाधाम में आग से नौ मकान राख

Sun, 10 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 10 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
nine houses with fire ash
बाराबंकी के कोटवाधाम में आग लगने से जला पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
कोटवाधाम गांव में रविवार की दोपहर लगी भीषण आग में गांव के नौ घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों के घर में अनाज का एक दाना तक नहीं बचा।
विज्ञापन


सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। मौके एसडीएम व तहसीलदार भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


सिरौलीगौसपुर तहसील के ग्राम कोटवाधाम में संत बाबा जगजीवन साहेब की प्रसिद्ध समाधि है। जिससे यहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। रविवार की दोपहर गांव में भीषण आग लग गई। शुरुआत चच्चू रावत के घर से हुई। जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक आग भी विकराल रूप ले लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद आग ने इंदर, हिम्मत, ताज मोहम्मद, पहाड़ी, रामपाल, नन्हा, विनोद कुमार, रामू पंडा के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड बैरंग ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों के यहां तन पर रहे कपड़ों के अलावा अनाज का एक दाना तक नहीं बचा। मौके पर एसडीएम गरिमा स्वरूप व तहसीलदार भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों को यथासंभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।


ग्रामीणों ने बताया कि अग्निकांड में करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी ने घूर पर सुलगती हुई बीड़ी फेंकी थी। जिससे यह आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed