फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nimination

भाजपा, सपा, बसपा समेत अन्य दलों के उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Tue, 08 Feb 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
nimination
बाराबंकी। भाजपा, सपा और बसपा समेत अन्य दलों को कुल 33 उम्मीदवारों ने सोमवार को सदर तहसील पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान भारी समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों की पुलिस से कई बार झड़प भी हुई तो वहीं समर्थक भी अंदर जाने का प्रयास करते नजर आए। पुलिस को समर्थकों को रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान आठ और नामांकन पत्र बिके। इस तरह से अब तक कुल 126 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोमवार को बाराबंकी सदर सीट से भाजपा की उम्मीदवार डॉ. रामकुमारी मौर्या ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवार रूही अरशद, पीस पार्टी के इखलाक और निर्दलीय अमित मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

जबकि सपा उम्मीदवार धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव ने एक सेट और दाखिल किया। इसी प्रकार दरियाबाद सीट से सपा उम्मीदवार अरविंद कुमार सिंह गोप, कांग्रेस उम्मीदवार चित्रा वर्मा, निर्दलीय रितेेश कुमार सिंह, एआईएमआईएम के मुबश्शिर अहमद, सबका दल यूनाइटेड के दीपक राजपूत और आजाद समाज पार्टी के गोपीचंद्र ने अपना पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सी सीट से बसपा उम्मीदवार मीता गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा कांग्रेस से उर्मिला पटेल, पीस पार्टी के मोहम्मद मकसूद अंसारी निर्दलीय संतोष कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया वहीं सपा उम्मीदवार राकेश वर्मा और भाजपा के साकेंद्र प्रताप ने नामांकन पत्र का एक और सेट जमा किया।
रामनगर सीट से आप से धर्मवीर सिंह, आजाद समाज पार्टी से वीरेंद्र सिंह पटेल, एआईएमआईएम के अरुण कुमार, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के दुर्वेश कुमार, सबका दल यूनाइटेड के ओम प्रकाश और निर्दलीय रामदयाल ने जहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया वहीं भाजपा उम्मीदवार शरद कुमार अवस्थी और सपा उम्मीदवार फरीद महफूज किदवई ने नामांकन पत्र का एक और सेट जमा किया।
जैदपुर सीट से आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार अरविंद सिंह रावत, आम आदमी पार्टी के भागीरथ ने नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा उम्मीदवार अंबरीश रावत, कांग्रेस उम्मीदवार तनुज पुनिया, बसपा उम्मीदवार ऊषा सिंह तथा सपा उम्मीदवार गौरव रावत ने नामांकन का एक सेट और दाखिल किया।
वहीं हैदरगढ़ सीट से सपा के राममगन रावत तथा बसपा के श्रीचंद्र ने एक-एक सेट नामांकन पत्र का और जमा किया। इसके अलावा आठ नामांकन पत्र और बिके। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे समय परिसर में ही जमे रहे और समय-समय पर आवश्यक निर्देश देते रहे। वहीं भारी समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे कई प्रत्याशियों के समर्थकों को रोकने में पुलिस का पसीना छूट गया।

जमकर उड़ाई गईं धज्जियां
नामांकन के दौरान भाजपा और सपा उम्मीदवारों के समर्थकों ने जहां आचार संहिता और कोविड गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई। इस दौरान समर्थकों के साथ ही उम्मीदवारों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। परंतु पुलिस की सख्ती के आगे समर्थकों और प्रत्याशियों की एक नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed