{"_id":"60749a748ebc3ecbaa3c5171","slug":"night-curfew-barabanki-news-lko5739311160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट कर्फ्यू बेअसर, देररात तक खुल रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट कर्फ्यू बेअसर, देररात तक खुल रहीं दुकानें
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। नाइट कर्फ्यू का असर देवा कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में कतई नहीं दिख रहा है। यहां पर रात्रि 9 बजे के बाद भी दुकानें खुली देखी जा सकती हैं। खासकर कस्बा देवा में मजार शरीफ मार्ग से लेकर कई प्रमुख चौराहों पर दुकानदार प्रशासन का आदेश मानने को कतई तैयार नहीं है। बड़ी संख्या में दुकानदार मनमाने तरीके से देर रात तक दुकानें खोल रहे हैं और सड़कों पर आवागमन जारी रहता है। इतना सब कुछ होने के बावजूद पुलिस प्रशासन मौन है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रशासन द्वारा लगाए गए नाइट कर्फ्यू का असर देवा कस्बे में बिल्कुल नहीं दिख रहा है। यहां पर प्रशासन की सख्ती के बावजूद तमाम दुकानदार सरकारी आदेशों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से देर रात तक दुकानें खोले रहते हैं। यही नहीं सड़कों पर आवागमन भी निरंतर जारी रहता है। कस्बे के लोग मुख्य मार्गों की सड़कों से लेकर कस्बे की गली मोहल्लों में देर रात तक घूमा फिरा करते हैं और झुंड लगाए बैठे रहते हैं।
होटलों व अन्य दुकानों पर भी लोगों की खूब भीड़ जमा होती है। खासकर मजार शरीफ मार्ग, कौमी एकता द्वार, कुर्सी रोड चौराहा, धारे की पुलिया, पुरानी यूनियन बैंक के निकट, मोहल्ला लालापुर, मजार की ढाल आदि जगहों पर देर रात तक दुकानें खुली देखी जा सकती हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाए गए नाइट कर्फ्यू के नियमों को दरकिनार कर कस्बे के मनबढ़ दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर रात्रि 9 बजे के बाद भी काफी देर तक दुकानें खुले रहते हैं।
विज्ञापन
यह सब होने के बावजूद कस्बा पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसके अलावा क्षेत्र की माती, बरेठी, खेवली, बिशुनपुर, सलारपुर, जसनवारा, साले नगर मोड़, मित्तई चौराहा, ग्वारी सहित अन्य गांवों में भी देर रात तक दुकानें खोलने की बात चर्चा में है।
कोविड प्रोटोकॉल के तहत लगाए गए नाइट कर्फ्यू का पूरा पालन कराया जा रहा है। पुलिस रात में लगातार भ्रमण कर लोगों को नाइट कर्फ्यू का पालन करने की सख्त हिदायत दे रही है। माइक से मुनादी कराई जा रही है। फिर भी यदि कोई इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-प्रकाश चंद शर्मा, थानाध्यक्ष, देवा