फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   New ITI students understood Tata's technology

Barabanki News: आईटीआई के नए विद्यार्थियों ने समझी टाटा की टेक्नालॉजी

Sun, 07 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 07 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
New ITI students understood Tata's technology
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महुआमऊ में चल रहे न्यू एकेडमिक वीक ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत शनिवार को विद्यार्थियों को टाटा द्वारा इस्तेमाल की जाने वाले टेक्नालॉजी के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक तकनीक, उपकरण और मशीनों के बारे छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इसे सुना व समझा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने एडवांस सीएनसी मशीन, लेजर प्रिंटर, रोबोटिक्स प्रणाली सहित कई आधुनिक उपकरणों को नजदीक से देखा। जिला उद्योग केंद्र से आई प्रज्ञा यादव व टाटा टेक्नालॉजी के विशेषज्ञों ने मशीनों की कार्यप्रणाली, उनकी उपयोगिता, रखरखाव तथा तकनीकी पहलुओं के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने बड़े ध्यान से मशीनों का संचालन देखने के साथ प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।
विज्ञापन

पहली बार रोबोट को काम करते देखा
कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं में नई मशीनों व इन्हें इस्तेमाल करने की तकनीक को समझने की खासी उत्सुकता रही। छात्र अमित ने बताया कि उन्होंने पहली बार रोबोट को काम करते देखना बहुत अच्छा लगा। इससे मशीनों के बारे में और सीखने व समझने की प्रेरणा मिली है। छात्र अनूप ने कहा, लेजर प्रिंटर और सीएनसी मशीन देखकर समझ आया कि तकनीक कितनी आगे बढ़ चुकी है। हम भी भविष्य में ऐसी तकनीक पर काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई तकनीक से परिचित होना जरूरी
संस्थान के शिक्षक आलोक कुमार ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में तकनीकी जानकारी के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों में उपयोग हो रही तकनीकों से परिचित कराना छात्रों के लिए बहुत आवश्यक है। इससे उन्हें यह समझने का अवसर मिलता है कि किस प्रकार तकनीकी ज्ञान को वास्तविक काम में लागू किया जाता है। शिक्षकों ने बताया कि इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ अपने कौशल को विकसित करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed