{"_id":"e188ffdfb14e08509293e5f74c0d3b9b","slug":"near-jnesma-shops-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनेस्मा के पास दुकानें बंद, फार्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनेस्मा के पास दुकानें बंद, फार्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनेस्मा कॉलेज की एक छात्रा से छेड़छाड़ कर कपड़ा फाड़ने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर बुधवार को कॉलेज के आसपास की सभी दुकानें बंद रही। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं की उपस्थित रोज की अपेक्षा काफी कम रही।
विज्ञापन
मंगलवार को जनेस्मा कॉलेज की एक छात्रा से तीन शोहदों ने छेड़छाड़ की थी। आरोपियों ने छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए थे। इस दौरान छात्रा को बचाने पहुंचे एक वकील से भी आरोपियों ने अभद्रता की थी। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
रात में ही मामले के मुख्य आरोपी सलमान को भी पुलिस ने पकड़ लिया । छात्रा के साथ हुई इस वारदात के बाद कॉलेज के छात्रों में काफी आक्रोश व्याप्त था। इस वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू किया है।
विज्ञापन
बुधवार को जनेस्मा कॉलेज के आसपास सन्नाटा पसरा रहा। यहां पर किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व पीएसी भी तैनात रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जनेस्मा के आसपास लगने वाली कॉपी किताबों की दुकानों को भी बंद करा दिया था।