फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   naughty found in the body of a corpse, a fellow arrested

बदमाश का नाले में मिला शव, एक साथी गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Tue, 05 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
एक घर में रविवार रात चोरी करने घुसे चार चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इसमें एक को तो मौके पर पकड़ लिया गया लेकिन तीन भाग निकले। इस बीच चोरों में एक का शव सोमवार देर शाम एक नाले में बरामद हुआ है। जानकारी पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।        
विज्ञापन


 लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नर्दही गांव में रविवार रात को रामफेर के घर में चोरी की नियत से चोर घुसे थे। घर का सामन गिरने की आवाज से जागे घर मालिक के गुहार लगाने पर पड़ोसी रामफेर, चंद्रशेखर व राम सुचित आदि ने भाग रहे चोरों के एक साथी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दिया। जिसके बाद  सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


पकड़े गए चोर रायबरेली के थाना बछरांवा स्थित सुलेंदी गांव निवासी दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट मेेें पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस बीच सोमवार शाम गांव के बाहर से निकली शताब्दी ड्रेन के पानी में एक युवक का शव पड़ा देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब इसे देखा तो पुलिस को बताया कि यह उन्हीं चोरों के गिरोह का है जो रात में भाग निकले थे। पुलिस द्वारा शव को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी शव बाहर न निकलने से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

एसओ विजय शंकर यादव ने बताया कि फरार हुए चोरों में थाना क्षेत्र के बड़वल गांव निवासी अमरनाथ व उसके दो अन्य साथियों के होने की बात सामने आई है। कहा जिस चोर का शव मिला है वह भी इन तीनों में से एक है लेकिन शव की शिनाख्त होने पर ही यह बात स्पष्ट हो सकेगी।


जिस चोर का नाले में शव मिला है उसकी पिटाई करने के बाद नाले में फेंकने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस के फंदे में आने के डर से गांव के लोग इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जो चोर पकड़ा गया था उसकी पिटाई हुई थी इस दौरान जल्दबाजी में भागने के दौरान एक चोर नाले में जा गिरा होगा। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही यह बात सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed