{"_id":"6ad28aa7cdad852ad508eaa4","slug":"nagpur-samastipur-festival-special-train-from-october-21-barabanki-news-c-315-lu11010-181990-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नागपुर-समस्तीपुर त्योहार विशेष ट्रेन 21 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नागपुर-समस्तीपुर त्योहार विशेष ट्रेन 21 अक्तूबर से
Sat, 17 Oct 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे नागपुर-समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन बाराबंकी से होकर गुजरेगी। इससे यात्रियों को नागपुर, भोपाल, कानपुर और गोरखपुर समेत कई शहरों तक आवागमन की सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 01207 नागपुर-समस्तीपुर 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:40 बजे नागपुर से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 8:15 बजे बाराबंकी पहुंचेगी। यहां से गोंडा और गोरखपुर होते हुए रात 11:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 01208 समस्तीपुर-नागपुर 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह तीन बजे समस्तीपुर से चलेगी। यह दोपहर 3:10 बजे बाराबंकी पहुंचेगी। यहां से ऐशबाग और कानपुर होते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि दोनों दिशाओं में ट्रेन के चार-चार फेरे होंगे। ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें छह शयनयान, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।