{"_id":"648774973f75023b2406c756","slug":"murder-case-police-barabanki-news-c-13-1-286134-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: युवक की पीटकर हत्या के मामले में पिता-पुत्रों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: युवक की पीटकर हत्या के मामले में पिता-पुत्रों पर केस दर्ज
Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने युवती के पिता व दो भाईयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
बता दें कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से कूड़ी गांव के युवक रामानंद उर्फ पिंटू (32) से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले युवती की शादी जिले के ही टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हो गई, लेकिन युवक फिर भी मानने को तैयार नहीं था। कई बार समझाने के बाद भी रविवार रात रामानंद अपने साथी अभिषेक के साथ युवक के मायके पहुंच गया। यहां युवती के परिजनों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद युवती के गांंव के लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल रामानंद की अस्पताल में मौत हो गई थी।
इस मामले में सोमवार को पुलिस ने मृतक के भाई आदित्य की तहरीर पर युवती के पिता सर्वेश व भाई मिंटू व मोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।