फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

बेटी की हत्या कर खेत में जलाया शव

Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
murder
कोठी (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। करीब एक पखवाड़े पहले केजीबीवी से घर आई छात्रा की हत्या कर परिवारीजनों ने उसे खेत में जलाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, परिवारीजन अधजला शव छोड़कर भाग गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कोठी पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर गांव में कैंप कर रही है। घटना कोठी थाना क्षेत्र के ढ़ेड़िया गांव की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यहां के निवासी बिंदा प्रसाद की बेटी रोशनी सिद्धौर के कैसरगंज स्थित केजीबीवी में कक्षा आठ में पढ़ती थी। एक पखवाड़ा पहले छात्रा आवासीय विद्यालय से अपने घर आई थी। सोमवार की रात करीब 11 बजे परिवारीजन छात्रा की हत्या कर उसे खेत में ले जाकर जला रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

ऑनर किलिंग की घटना को लेकर सीओ हैदरगढ़ कोठी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गईं। इससे पहले परिवारीजन फरार हो चुके थे। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घर में मौजूद मिली बड़ी बेटी लक्ष्मी व उसके पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घर में मिले खून के धब्बे के नमूने लिये तो खेत में अधजले मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हैदरगढ़ डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि शिकायत प्रथम दृष्टया सही लग रही है। छात्रा 15 दिन पहले आवासीय विद्यालय से घर आई थी। छात्रा की चार बहनें व दो भाई हैं। दो बहनों का विवाह हो चुका है। छोटी बहन मौसी के यहां रहती है। एक भाई शीतल छात्रा से बड़ा है। वहीं दूसरा छोटा है। घटना के बाद घर में मिली छात्रा की बड़ी बहन लक्ष्मी व उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अब तक की जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक, छात्रा के मोबाइल पर बात करने से नाराज पिता ने उसे धक्का दिया। इससे वह गिर गई और उसके सिर में चोट लगने से मौत हो गई। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मौके पर मौजूद मां के मिलने पर ही स्थिति साफ होने पर केस दर्ज किया जाएगा। वहीं घटना के तार विद्यालय से जुडे़ होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

कोठी थाना क्षेत्र में बेटी को जलाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। प्रथमदृष्टया मामला सही है। खुलासे में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। फरार माता-पिता के पकड़ में आने के बाद घटना का खुलासा होगा।
-अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed