{"_id":"614f75b58ebc3e0dd71693c8","slug":"mukhtar-ansari-barabanki-news-lko5972639108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के दो गुर्गो के खिलाफ शुरू हुई कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के दो गुर्गो के खिलाफ शुरू हुई कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बांदा जेल में निरुद्ध बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के दो गुर्गों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इन दोनों के खिलाफ एंबुलेंस मामले में 25-25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। जबकि मुख्तार को पेशी पर ले जाने वाले अन्य आरोपियों के बारे में भी पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि फर्जी प्रपत्र के आधार पर बीते दो अप्रैल को शहर कोतवाली में एक केस दर्ज किया गया था। इसमें मुख्तार अंसारी समेत कई लोग आरोपी थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई के तहत मऊ जिले की निवासी डॉ अल्का राय, शेषनाथ, राजनाथ यादव, आनंद यादव, शोएब मुजाहिद, सलीम, मो. जाफरी उर्फ शाहिद, फिरोज कुरैशी, शाहिद व सुरेंद्र शर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि दो आरोपी अफरोज खां उर्फ चुन्नू निवासी महरूपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर व जफर उर्फ चंदा निवासी सदर रोड मोहम्मदाबाद थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर फरार हैं।
इनके खिलाफ पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट से 82 सीआरपीसी प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में विवेचना के क्रम में समस्त आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य संकलन के लिए जिला कारागार अधीक्षक बांदा, प्रतिसार निरीक्षक बांदा, जिला कारागार अधीक्षक लखनऊ, जिला कारागार अधीक्षक रोपड़ प्रांत पंजाब व प्रतिसार निरीक्षक रूपनगर, रोपड़, प्रांत पंजाब से मुख्तार अंसारी को पेशी पर ले जाने वाले वाहन व ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है। इसके बाद जिन लोगों के नाम इस मामले में सामने आएंगे पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।