फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Monkeys and dogs are becoming violent, it is difficult to walk on the road

Barabanki News: हिंसक हो रहे बंदर व कुत्ते, राह चलना मुश्किल

Mon, 25 Aug 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Monkeys and dogs are becoming violent, it is difficult to walk on the road
सड़क पर झुंड में बैठे बंदर। - फोटो : सड़क पर झुंड में बैठे बंदर।
कोटवाधाम। इलाके के गांवों की गलियों और सड़कों पर इन दिनों हिंसक कुत्तों के साथ बंदरों का आतंक है। इससे लोग बाहर निकलने में डर रहे हैं। इनके आतंक से बच्चे स्कूल भी अकेले नहीं जा रहे है। इसके बाद भी इन्हें पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। अब ये किसानों की फसल तक नष्ट कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के कोटवाधाम तीर्थ स्थल में बंदरों की संख्या काफी ज्यादा है। कोटवाधाम सहित आसपास के गांवों में भी ये फैल गए हैं। लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कोटवाधाम सहित आरियामऊ, अमनियापुर, तासीपुर, रानीकटरा, अगानपुर, अद्रा, मदारपुर आदि गांवों में बंदरों के साथ कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। इनके झुंड के झुंड सड़क व चौराहे पर इकट्ठा रहते हैं। ये छोटे बच्चों के साथ ही बड़ों पर भी हमला करने से नहीं डरते। इनके भय से लोग लाठी डंडे के साथ बाहर निकलते हैं। रेंजर रामनगर अल्पना पांडेय का कहना है कि जल्द ही टीम बनाकर इन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed