{"_id":"6272cf64f4d6ef3f954649c0","slug":"monkey-died-barabanki-news-lko6290835107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर के हमले से बंदर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर के हमले से बंदर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। शरीफाबाद के जंगल में हिंसक जंगली जानवर ने मंगलवार देर रात एक बंदर पर हमला कर दिया। इससे बंदर की मौत हो गई। बुधवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने बंदर का क्षतविक्षत शव व पगचिह्न देख जंगल में तेंदुआ होने की आशंका जताई है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद निवासी इन्द्रसेन यादव के खेत में बुधवार को हिंसक जंगली जानवर के पगचिह्न ग्रामीणों ने देखे। इस दौरान कुछ दूर पर बंदर का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि किसी हिंसक जंगली जानवर ने बंदर का शिकार किया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में हिंसक जंगली जानवर कई दिनों से छोटे जानवरों को शिकार बना रहा है।
इस बारे में वन विभाग को कई बार सूचना दी गई लेकिन अभी तक हिंसक जानवर का पता नहीं लगा है। ग्रामीण गोमती नदी के पास जंगलों में तेंदुआ होने की आशंका से भयभीत हैं। वन विभाग के एसआई अनुज सिंह ने बताया जंगलों में तेंदुआ होने का कोई निशान नहीं मिला है। कॉम्बिंग की जा रही है। बताया कि मौके से जो पगचिह्न मिले हैं उसकी फोटो जांच के लिए भेजी गई है। संवाद