{"_id":"5d793d538ebc3e01702d064d","slug":"moharram-barabanki-news-lko4810081129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातमी माहौल में निकला जुलस, नम आंखों से दफन किए ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातमी माहौल में निकला जुलस, नम आंखों से दफन किए ताजिये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। या हुसैन.. या हुसैन.. की सदाओं के बीच मंगलवार को दसवीं मोहर्रम पर परंपरागत तरीके से जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल अजादारों ने नौहाख्वानी के साथ मातम किया। शहर में ताजिया का जुलूस शाम को कर्बला जाकर संपन्न हुआ।
देरशाम को नम आंखों से ताजिये दफन किए गए। शहर क्षेत्र में जुलूस कटरा बारादरी से निकाला गया। जो दर्पण सिनेमा, घंटाघर, धनोखर चौराहा होते हुए कर्बला बेगमगंज में देर रात को समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोग इमाम हुसैन की याद में कलाम पढ़ते आगे बढ़ते रहे।
जुलूस में कटरा, बारादरी, चंदना, भीतरी पीरबटावन, बेगमगंज, रसूलपुर आदि सभी जगहों से ताजिया शामिल हुए। कस्बा सआदतगंज, अनूपगंज, रामपुर कटरा, बांसा, त्रिलोकपूर, भयारा, नैनामऊ, सफदरगंज, सैदनपुर, दादरा, रसौली, जकरिया, चंदवारा सहित पूरे इलाके में पूरी अकीदत व एहतराम के साथ जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
देर शाम गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया गया। इस मौके पर एएसपीआरएस गौतम, एसडीएम अभय कुमार पांडेय, एसीओ रामनगर उमाशंकर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं जैदपुर में बड़ी श्रद्धा के साथ परंपरागत तरीके से दस मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।
जुलूस में मोहल्ला बड़ापूरा, महमूदपुर, जैलमहल, ब्रहम्नान, बाजार कटरा, वसीनगर, मोलवी कटरा के ताजिए शामिल हुए। जबकि सिरौलीगौसपुर में दस मोहर्रम को ताजिए का जुलूस क्षेत्र से निकलकर गमगीन माहौल में कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। कस्बा बदोसराय में अंजुमन ए जुल्फिकार हैदरी ने आग का मातम करके कर्बला के शहीदों को अकीदत पेश की।
क्षेत्र के बदोसराय, मरकामऊ, किंतूर, शहरी, मेला रायगंज, सैदानपुर, रामपुर, भवानीपुर, मौलाबाद आदि गांव से निकाल करके कर्बला में ले जाकर के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उधर, बेलहरा में दसवीं मोहर्रम का जुलूस स्टेट किले से होकर पुलिस चौकी, नाई बाजार, पुरानी बाजार, मिश्रा चौराहा होते हुए कर्बला पहुंचा।
जुलूस में लोग नौहाख्वानी कर रहे थे। ताजिया को कर्बला में दफन किया गया। कोठी क्षेत्र के सराय हिजरा गांव में दसवीं मोहर्रम पर जुलूस निकाला गया। वहीं, मसौली में दसवीं मोहर्रम को चौक पर रखे गए ताजिया जुलूस गमगीन माहौल में निकाला गया। देर शाम नम आंखों से कर्बला में ताजियों को दफन किया गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन की सदाओं से इलाका गूंज उठा।
किंतूर कस्बे में मंगलवार को निकले ताजिया के जुलूस के दौरान ताजिया बिजली के तार में छू गई। इसके चलते ताजिया में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि आग बुझा कर व विद्युत सप्लाई बंद कर जुलूस आगे ले जाया गया। इस दौरान किसी को चोट नहीं पहुंची है।