{"_id":"73ebcca70725ec54f38012fd56352a8d","slug":"modern-bustand-will-made-from-13-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा, यात्रियों को होगी सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा, यात्रियों को होगी सुविधा
बाराबंकी/अमर उजाला
Updated Tue, 06 Oct 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
शहर के बाहर फैजाबाद-लखनऊ मार्ग पर पल्हरी में बस स्टाप के निर्माण के लिए 31 जनवरी 1991 को 2.207 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई थी। इस जमीन पर लखनऊ के आलमबाग की तर्ज पर अत्याधुनिक बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 13 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
इसके निर्माण कार्य के लिए राजकीय निर्माण निगम को नामित किया गया है। निर्माण एजेंसी को पहले फेज के लिए पांच करोड़ की धनराशि शासन से आवंटित कर दी गई है। बस स्टाप का निर्माण होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
इसके साथ ही आस पास के लोगों को भी रोजगार मिलेगा। बस स्टाप के आगे दुकानें भी बनाई जाएंगी। इन दुकानों पर खाद्य पदार्थों व यात्रियों की जरूरत की वस्तुओं की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
400 बसों का होगा ठहराव
लखनऊ, कैसरबाद, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच आदि डिपो की अप व डाउन की करीब चार सौ बसों का ठहराव होगा। इस अंतरराज्यीय बस अड्डा से नेपाल व दिल्ली जैसे राज्यों के लिए आसानी से बसें मिल सकेंगी। यात्रियों को अब लांग रूट की बसों के लिए इधर-उधर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बाईपास से निकलने वाली बसों पर लगेगी रोक
फैजाबाद से लखनऊ व लखनऊ से फैजाबाद जाने वाली बसोें के बाईपास से होकर निकलने के कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टाप का निर्माण होने से इस पर लगाम लगेगी। बस स्टाप के बनने से सभी बसें शहर के अंदर से होकर गुजरेगी।
पल्हरी के पास बनने वाले अंतरराज्यीय बस अड्डा का निर्माण 13 करोड़ की लागत से होना है। इसके लिए शासन से राजकीय निर्माण निगम को पांच करोड़ की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
-आरएम वर्मा, एआरएम