फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mobile numbers of election observers realesed

नवीन मंडी स्थल का प्रेक्षक ने किया जायजा

Thu, 10 Feb 2022 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
mobile numbers of election observers realesed
बाराबंकी। विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने जिले में कुल नौ प्रेक्षकों की तैनाती की है। विधानसभावार तैनात प्रेक्षकों से चुनाव से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने प्रत्येक प्रेक्षक पर एक-एक लाइजनिंग अफसर की तैनाती की है। जिले में दो व्यय, एक पुलिस समेत कुल नौ प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। जिन्हें शहर के देवा रोड स्थित रिलायन्स इंडस्ट्रीज अतिथि गृह में ठहराया गया है। जहां का कंट्रोल रूम नंबर 05248-297318 है।
विज्ञापन

विधान सभा रामनगर, दरियाबाद व हैदरगढ़ का व्यय प्रेक्षक आशुतोष कुमार शर्मा को बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 8953659897 तथा कुर्सी, बाराबंकी व जैदपुर का व्यय प्रेक्षक आकाशदीप का मोबाइल नंबर 8174012989 है। इस पर सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक कोई भी जनसामान्य चुनाव से संबंधित शिकायत कर सकता है। कुर्सी विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक दिव्य ज्योति हजारिका के मोबाइल नम्बर 8423559897 पर सुबह नौ बजे से सुबह साढ़े दस बजे तक रामनगर की प्रेक्षक आर लिल्ली के मोबाइल नंबर 7607563998 पर सुबह साढ़े नौ बजे से सुबह साढ़े दस बजे तक बात कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक जगदीप सिंह के नंबर 7607561246 से जनसामान्य सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मिल सकते हैं। जैदपुर विधानसभा सीट की प्रेक्षक प्रज्ञा केवल रमानी के मोबाइल नंबर 8528759897 पर भी सुबह साढ़े नौ बजे साढ़े दस बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। विधानसभा दरियाबाद के प्रेक्षक श्रीधर चेरूकुरी के मोबाइल नंबर 7607564108 पर भी सुबह साढ़े नौ बजे से सुबह साढ़े दस बजे तक निर्वाचन संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रताप सिंह जादौन विधानसभा हैदरगढ़ के प्रेक्षक के मोबाइल नंबर 9519642016 से जनसामान्य सुबह नौ बजे से सुबह 10 बजे तक फोन कर शिकायतें कर सकते हैैं। पुलिस प्रेक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी का मोबाइल नंबर 9120542016 है। इस पर भी सुबह साढ़े दस बजे से सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक चुनाव से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इन सभी प्रेक्षकों के लाइजनिंग अफसरों को भी तैनात किया गया है।
--
मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में जमा होंगी ईवीएम
पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर मतगणना तक होने वाली गतिविधियों को लेकर बुधवार को प्रेक्षकों ने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के साथ नवीन मंडी स्थल का जायजा लिया और तैयारियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान यहां कार्मिकों के मूलभूत सुविधाओं के बारे में दिशा निर्देश दिए। पांचवें चरण में मतदान के बाद ईवीएम को नवीन मंडी स्थल के अलग-अलग शेड़ों में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रुम में कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा।
मतदान के दिन पूर्व इसी स्थल से पोलिंग पार्टियों की रवानगी भी की जाएगी। इसके साथ ही मतगणना भी इसी स्थल पर होगी। इन सभी गतिविधियों को लेकर प्रेक्षकों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व एसपी के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। प्रेक्षकों ने कहा कि मतदान कार्मिकों के साथ मतगणना कार्मिकों की सुख सुुविधाओं का ध्यान रखते हुुए पेयजल, शौचालय, बैठने का पर्याप्त स्थान आदि की व्यवस्था पूरी कर ली जाए।

इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रेक्षकों ने विधानसभावार बनाए जाने वाले स्ट्रांग रुम में जाकर वहां की स्थिति का भी अवलोकन किया। मौके पर एडीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ एकता सिंह समेत पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed